Suresh P.
Otis एलिवेटर की लिफ्ट लगाने से पहले…
Otis एलिवेटर की लिफ्ट लगाने से पहले सावधान हमारी लिफ्ट 1 साल के बाद ही खराब होना शुरू हो गई इसलिए otis lift लगाने से पहले 100 बार सोचिएगा हमारी सोसाइटी में 40 लाख रुपया खर्च करके 2 otis की नई lift लगाई थी और 1 साल के बाद परेशानी शुरू हो गई है तो ऐसी बड़ी ब्रांड की lift लगा के क्या फायदा इससे अच्छा है कि कोई दूसरी इंडियन कंपनी की lift लगाएं ताकि आपका पैसा भी बच्चे और अच्छा प्रोडक्ट मिले जब भी सेल्समैन आपके पास आते हैं और कोई भी वर्बल कमिटमेंट करते हैं तो मत सुनिए जो भी वह बोलते हैं राइटिंग में लीजिए ताकि आगे जाकर आपको कोई तकलीफ ना हो दूसरी बात 1 साल के बाद सर्विस कांट्रैक्ट क्या रहेगा उसका भी पहले से ही क्लियर कर लीजिएगा नहीं तो 1 साल खत्म होने के बाद आपकी सोसाइटी या आपके जेब से अच्छे खासे पैसे सर्विस के देने पड़ेंगे और आपके पास कुछ राइटिंग में नहीं रहेगा यह लोग आपको बोलेंगे की राइटिंग में कोई है क्या आपके पास सेल्स और सर्विस दोनों टीम अलग-अलग होती है इसलिए सावधान रहिए सतर्क रहिए मेरी तो यह राय रहेगी की otis co. के भरोसे मत जाइए इंडियन कंपनी बहुत अच्छी-अच्छी लिफ्ट में आई हुई है उनको मौका दीजिए और आपका पैसा बचाएं धन्यवाद सुरेश पटेल मुंबई से

